महामारी कोरोना काल में हर कोई अपने घर में सुरक्षित रहा , लेकिन इस वक्त अपनी जान की कदर किये बिना जनता की सेवा किये कोरोना वारियर्स और समाज सेवकों को मराठा लाइट इन्फेंट्री रेजिमेंटल सेन्टर की ओर से सम्मानित किया गया |

बुधवार के सवेरे बेलगाम के राठा लाइट इन्फेंट्री रेजिमेंटल सेन्टर की ओर से महामारी कोरोना काल में हर कोई अपने घर में सुरक्षित रहा , इस वक्त अपनी जान की कदर किये बिना जनता की सेवा किये कोरोना वारियर्स और समाज सेवकों को सम्मानित किया गया | मिलिटरी अस्पताल की महिला अधिकारी, कैम्प पुलिस की महिला कर्मचारी, छावनी परिषद् की महिला कर्मचारी, मिलिटरी अस्पताल की परिचारिकाओं आदि कोरोना वारियर्स को सम्मानित किया गया | वहीँ छावनी परिषद् के पूर्व उपाध्यक्ष व समाज सेवक साजिद शेख को ख़ास चाँदी का स्मृति देकर सम्मानित किया गया | 
कोरोना काल में वारियर्स के तौर पर इनसे कि गयी सेवा की इस वक्त सराहना कि गयी |
इस मौके पर कमाण्डेन्ट ब्रिगेडियर रोहित चौधरी ने अध्यक्षता निभायी | इस वक्त उनकी धर्मपत्नी समेत मराठा लाइट इन्फेंट्री रेजिमेंटल सेन्टर के अधिकारी आदि मौजूद थे |


Recent Comments