Belagavi

मनीषा उपाध्याय को मिला भारतरत्न अटल बिहारी वाजपेयी सम्मान-2021

Share

भारतरत्न स्व.अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिन के उपलक्ष मे किशोरी लाल फाउंडेशन द्वारा, आयोजित कार्यक्रम में हमारी हिन्दी बुलेटिन की पूर्व एंकर, सब एडिटर , टीवी प्रोडूसर, एशिया की पहली वीमेन चैनल की प्रोग्रामिंग हेड व मीडिया जगत की चर्चित नाम मनीषा उपाध्याय को भारतरत्न अटल बिहारी वाजपेयी सम्मान-2021 से सम्मानित किया गया।

23 दिसंबर को कन्स्टिट्युशन क्लब नई दिल्ली मे, फाउंडेशन अध्यक्ष कुलदीप शर्मा की अध्यक्षता, मुख्य अतिथि रामदास अठावले केन्द्रीय सामाजिक न्याय एव अधिकारिता राज्यमंत्री भारत सरकार तथा विशिष्ट अतिथि मंजुला सक्सेना निर्देशक राजभाषा विभाग, भारत सरकार, नीलम महाजन पूर्व निर्देशक दूरदर्शन, चंद्र मोहन पपनैं, हवीब अख्तर, एस एफ आशिफ वरिष्ठ पत्रकार, जगदम्बा सिंह दिल्ली प्रदेश वरिष्ठ भाजपा नेता की उपस्थित मे भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य अतिथियों के हाथों इस वक्त मनीषा उपाध्याय को भारतरत्न अटल बिहारी वाजपेयी सम्मान-2021 से सम्मानित किया गया।

सम्मान समारोह के इस अवसर पर ‘नव निर्माण भारत में आत्मनिर्भर भारत योजना का योगदान’ विषय पर सेमिनार तथा समाज के विभिन्न क्षेत्रों मे उत्कृष्ठ कार्य करने वाले लोगों को मुख्य व विशिष्ठ अतिथियों के द्वारा, भारतरत्न अटल बिहारी वाजपेयी सम्मान-2021 से सम्मानित किया गया।

Tags: