Belagavi

बेलगाम : छत्रपति शिवाजी उद्यान में मनाया गया अनूठा प्रकाश पर्व

Share

प्रोढ प्रताप पुरंदर क्षत्रिय कुलावतन्स सिन्हासनाधिश्वर महाराजाधिराज शिवछत्रपति महाराज के सामने बिती शाम को शिवप्रेमियों से अनूठा कार्तिकोत्सव मनाया गया l

मन लुभा रहीं है आकर्षक रंगोलीl दीयों और मशालों की रोशनी से जगमगा रहा है सारा मंझर l आसमान में चमक रहीं है पटाकों की रोशनी l
जी हाँ यह तस्वीरें है बेलगाम के छत्रपति शिवाजी उद्यान कि l बिती शाम को यहाँ पर भव्य और दिव्य ऐसे दीपोत्सव का आयोजन किया गया था l
सैकड़ों की तादाद में शिवप्रेमी हिस्सा लिए थे l

दीयों और मशालों जलाकर राजाशिव छत्रपति का अभिवादन कर रहे थे l उद्यान के द्वार से लेकर जानता राजा के पुतले तक वृहद रंगोली बनायी गई थी l देश में हिन्दवी स्वराज्य की स्थापना किए शिवाजी महाराज के सम्मनार्थ इस प्रकाश पर्व का आयोजन किया गया था l मन्दिरों में कार्तिक दीपोत्सव मानना आम बात है l लेकिन, जिनके कारण मन्दिर बनाए रहें उनके लिए पहली बार अनूठे प्रकाश पर्व का आयोजन किया गया l

महाराज के आरती के वक़्त बड़ी संख्या में शिवप्रेमी हिस्सा लिए थे l इस वक़्त पोवाड़ा आदि कार्यक्रम सम्पन्न हुवे l इसी अवसर पर यह भी घोषणा कि गई कि यह प्रकाश पर्व हर रविवार के शाम आयोजित किया जाएगा l

Tags: