सर्दी हो या गर्मी बारिश हो या कोरोना अपनी जान को जोखिम में डालकर जरुरी चीज़ों की मुहैया करनेवाले सड़क किनारे के व्यापारियों को उत्तेजना देने हेतु सड़क किनारे के व्यापरियों का दिवस मनाया गया |

गुरुवार को बेलगाम के कांग्रेस भवन में केक काटने के जरिये सड़क किनारे के व्यापरियों का दिवस मनाया गया | इस मौके पर जिला कांग्रेस सचिव रोहिणी बाबशेट में सम्बोधित करते हुए कहा कि, आपके लिए हमेशा कांग्रेस कार्यालय का दरवाज़ा खुला रहेगा| कोरोना की वजह से सड़क किनारे अपने कारोबार को चलानेवाले व्यापारी परेशानी में आ गए है | आपको बैठने के लिए भी इजादद नहीं थी | आपके संगठन में कदापि फुट निर्माण नहीं होना चाहिए | गरीबों की मसीहा याने पूर्व प्रधानमंत्री इन्दिरा गाँधी थी| गरीबों के हित में कईं कार्यक्रम उन्होंने बनाये |
ग्रामीण कांग्रेस जिलाध्यक्ष विनय नावलगट्टी, पार्षद शकील मुल्ला, कांग्रेस इमरान बागवान, शंकर देसुरकर, अहमद बक्शी, मल्लेश चौगले, कस्तूरी पाटिल, मूसा घोरीखान, तब्बस्सुम मुल्ला आदि मौजूद थे |


Recent Comments