Belagavi

हमको विकास नहीं – स्वच्छता चाहिए साहब…. भान्धुर गली – ताशीलदार गली की जनता आयी तंग

Share

बेलगाम स्मार्ट सिटी बन रहा है | शहर के प्रमुख रास्ते पर कईं तरह का विकास दिखाई देने लगा है| लेकिन, अंधरुनि गलियों में क्या नज़ारा है??? यह बात सिर्फ उन्ह लोगों को मालुम है जो हर दिन समस्या से गुजर रहें है | नगर निगम और स्मार्ट सिटी अधिकारीयों के आधे अधूरे कामकाज के खिलाफ स्थानिकों से बड़ी परेशानी जताई जा रहीं है | विकास से पहले समस्या सुलझाने की मांग कि जा रहीं है |

गली है या कूड़ा दान …. नाली की गन्दगी रास्ते पर … कचरा डेपो के जैसे बनीं है यह गली| बदबूदार माहौल से जनता है परेशान |
जी हाँ यह तस्वीरें किसी अविकसित ग्रामीण इलाके की नहीं बल्कि, स्मार्ट सिटी से जानेमाने बेलगाम शहर की है| बेलगाम के भान्धुर गली – ताशीलदार गली में पिछले कईं दिनों से स्वच्छता नाम की चीज़ गायब हो गयी है | नालियों की अस्वच्छता से जनता महानगर निगम और स्मार्ट सिटी अधिकारियों को कोस रहीं है | भान्दुर गली में पहले से ही अस्वच्छता है| जो नाली ख़राब है उसको पहले ठीक करें| कईं दिनों से सफाई न होने से गंदा पानी ड्रैनेज के जरिये शौचालय में ओवर फ्लो हो रहा है | ख़राब हालात को सुधारने से स्मार्ट सिटी बन जायेगी| पहले ही पानी नसीब नहीं हो रहा उसमे गंदा पानी पेयजल में मिल जाने से बिमारी का डर सताते लगा है| गाँव चाहिए लेकिन शहर नहीं ऐसी हालात उत्पन्न हुवी है | पहले स्वच्छता की ओर ध्यान दे इसके बाद कोरोना के उन्मूलन करें | शहर को अस्वच्छ रखकर बड़े बड़े पथदीप लगाने से बेहतर है कि, अँधेरे में रखों लेकिन साफ़ रखो |

https://www.facebook.com/innewsbelgaum/videos/309240851113332   

नाली की सफाई ज़रा आप ही देखिये | गन्दगी को उठाकर ले नहीं गयी बल्कि कूड़े को ऊपर रखकर गायब हुवे है| पहले ही कोरोना का डर है | स्मार्ट सिटी बनाने से पहले जनता की हिफाज़त करें और स्वच्छता को बनाये रखें | लोगों की समस्या सुलझाने की ओर ध्यान देना चाहिए | विधायक और मंत्रियों को इस ओर ध्यान देना चाहिए|
मवेशी पालक महिला ने कहा कि, पशुओं को पानी पिलाने ले जाना भी परेशानी आन पड़ी है | पीछे कईं दिनों से वहीँ उखाड़ते है वहीँ बांधते है| इससे कुछ भी फायदा नहीं है | पहले एक कामकाज को खत्म करें | इसके बाद दुसरा करें| गंदा प्रदूषित पानी कुवें में जा मिल रहा है | दुसरा चारा ही नहीं उसकी को इस्तेमाल करना पड़ रहा है |
नाली की सफाई नहीं हो रहीं| गंदा पानी रिवर्स होकर शौचालय से ओवर फ्लो हो रहा है| यह समस्या कायम है| शिकायत करने के २-३ दिन मात्र समस्या सुलझ जाती है| और इसके बाद फिर वहीँ समस्या कायम | यहां के लोग तंग आ चुके है | नए लाइन को लगाना चाहिए| पहले जरुरी समस्या को सुलझानी चाहिए | पिछले २ सालों से नाली बनायी जा रहीं है | बार बार खुदाई से जनता को परेशानी हो रहीं है | लोग बीमार पड़ रहें है |

सम्बंधित अधिकारी और लोकप्रतिनिधियों को इस ओर ध्यान देकर विकास से पहले जनता की समस्या सुलझाने की सख्त जरुरत है |

Tags: