Belagavi

वीकेण्ड कर्फ्यू में भी सब्जी मण्डी में उमड़ा जनसैलाब ….!!!!

Share

जय किसान मण्डी स्थल पर सुबह सवेरे लग रही भीड़ को कोरोना वायरस के फैलने का डर बिल्कुल नहीं है। नवीन मंडी स्थल पर करीब चार-पांच घंटे तक सैकड़ों लोगों की भीड़ एकत्रित रहती है। लेकिन स्थानीय प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग ने कोई एहतियाती कदम नहीं उठाए।

बेलगाम के गाँधी नगर निकट यह नईं मण्डी स्थल है| जहां तहसील के अलावा आसपास के जिलों से भी व्यापारी अपनी सब्जियां बेचने आते हैं। सुबह चार बजे से सब्जी व्यापारियों का पहुंचना शुरू हो जाता है और मंडी स्थल पर करीब नौ बजे जाकर भीड़ छंट जाती है। इनके अलावा आसपास के फल विक्रेता अपने वाहन लेकर वहां से फल खरीदने पहुंच जाते हैं। इस कारण मण्डी स्थल पर रोजाना भारी भीड़ रहती है।

लेकिन मंडी स्थल पर कोरोना से बचाव के कोई उपाय नहीं किए गए। वीकेण्ड कर्फ्यू के दिन भी भारी भीड़ दिखायी देने लगी है| मंडी स्थल पर शनिवार सुबह सवेरे लगी भीड़ में शामिल कुछ सब्जी विक्रेता ने मास्क का प्रयोग नहीं किया। नाही कोई सामाजिक दुरी को बनाये रखने की ओर ध्यान दे रहा है| इसे देख कर ऐसा महसूस हो रहा है कि, क्या इनको कोरोना का डर नहीं है ???

Tags: