बेलगाम में कोरोना वायरस का प्रकोप बढ़ने के कारण पाबंदियां बढ़ाई दी गई हैं। आज और कल वीकेण्ड कर्फ्यू है | लेकिन, लोग है कि, कुछ न कुछ बहाना बनाकर घर से बाहर निकल रहें है | इससे जरुरी सेवा और आफ़तकालीन हालत के लिए भी बाहर निकलनेवालों की भी सख्ती से जांच हो रहीं है|

कल रात 10 बजे से वीकेंड कर्फ्यू लागू हो गया है। वीकेंड कर्फ्यू लागू होते ही पुलिस ने सड़क पर निकले लोगों से जांच-पड़ताल और पूछताछ का सिलसिला तेज कर दिया है। बेलगाम में सरकारी आदेश के तहत वीकेंड कर्फ्यू लागू किया गया है। वीकेंड कर्फ्यू का यह लगातार दूसरा सप्ताह है। कर्फ्यू के दौरान आवश्यक सेवाओं में छूट दी गई है। लोगों की सामान्य आवाजाही अब सोमवार सवेरे 5 बजे तक प्रतिबंधित है ।
आपातकालीन स्थिति में ही लोगों अपने घरों से बाहर निकलने की अनुमति है । अधिकारियों ने कहा कि बाजारों, सड़कों, कॉलोनियों और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर कड़ी निगरानी रखीं गयी है | लेकिन लोग मेडिकल और अस्पताल का सबब बताकर घर से बाहर निकलना आम बात बन गयी है | राज्य और बेलगाम में हर दिन संक्रमितों की संख्या में बड़ा इज़ाफ़ा होने लगा है | लेकिन , इसकी गंभीरता अभी भी दिखाई नहीं दे रहीं| यह बड़े ही अफ़सोस की बात है |


Recent Comments