बेलगाम उत्तर में सेवारत श्रमिकों के हित में मोबाइल श्रमिक संजीविनी सेवा को आज से चालना दी गयी|

बेलगाम उत्तर में सेवारत श्रमिकों के हित में सरकार से एक अनूठा कदम उठाया गया है| मंगलवार के दिन चेन्नम्मा सर्कल में मोबाइल श्रमिक संजीविनी सेवा का उत्तर विधायक अनिल बेनके के हाथों किया गया | 
इस वक्त इन् न्यूज़ को जानकारी देते हुवे उत्तर विधायक अनिल बेनके ने बताया कि, आजबेलगाम में श्रमिक संजीविनी का लोकार्पण किया गया है| सीएम बोम्माई और श्रमिक मंत्री शिवराम हेब्बार का इस वक्त उन्होंने विशेष आभार माना | बेलगाम , हुबली धारवाड़ और कारवार में पायलट प्रोजेक्ट को आरम्भ किया गया है| श्रमिकों के हित में श्रमिक संजीविनी सेवा मददगार ठहरेगी |
प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र से ज्यादा सुविधायें इसमें मौजूद है| इसीजी समेत सभी आधुनिक सेवा आपूर्ति होगी| घायलों को तुरन्त उपचार दिया जा सकता है| आपके घर आँगन तक सेवाओं को मुहय्या करने का लक्ष सरकार का है | इस सेवा का सदुपयोग पाए | श्रमिक आयुक्त व्यंकटेश शिन्धिहट्टी, अधिकारी तरनुमम , आदि मौजूद थे |


Recent Comments