बेलगाम के कित्तूरु तहसील में ६८ छात्र और १० कर्मचारी कोरोना संक्रमित होते ही जिलाप्रशासन से ऐहितियाती कदम उठाया गया है | आज बेलगाम शिक्षा विभाग के अधिकारीयों की एहमपूर्ण बैठक करने के बाद जिलाधिकारी एमजी हिरेमठ ने कल से १८ जनवरी तक इयत्ता पहली से नव्वी तक स्कूल बन्द करने की घोषणा कि है |

सोमवार की शाम बेलगाम जिलाधिकारी कार्यालय में जिलाधिकारी एमजी हिरेमठ की अध्यक्षता में शिक्षा विभाग के अधिकारीयों की एहमपूर्ण बैठक बुलाई गयी थी | बैठक के उपरान्त संवाददाताओं को जानकारी देते हुवे जिलाधिकारी एमजी हिरेमठ ने कल से याने ११ जनवरी से १८ जनवरी तक इयत्ता पहली से नव्वी तक स्कूल बन्द करने कि | इस वक्त उन्होंने ने छात्रों का मनोबल बढ़ाते हुवे कहा कि , भयभीत होने की जरुरत नहीं है | जिलाप्रशासन छात्रों के उपचार के लिए प्रतिबद्ध है | सरकारी और निजी अस्पतालों में जरुरी सेवाओं को मुहैया करने के लिए निर्देश दिए है |


Recent Comments