Belagavi

तीन दिवशीय पुलिस वार्षिक क्रीडा उत्सव 2021 को आज से मिली चालना

Share

बेलगाम जिला पुलिस विभाग की ओर से आयोजित तीन दिवशीय पुलिस वार्षिक क्रीड़ा उत्सव -२०२१ का उद्घाटन कर विश्वेश्वरय्या विद्यापीठ के कुलपति डॉ करिसिद्धप्पा ने कहा कि, प्रतियोगिताये अपनी कार्य क्षमता को बढ़ाते है | हार – जीत से ज्यादा प्रतियोगिता में हिस्सा लेना जरुरी है यह बताया |

मंगलवार को बेलगाम के पुलिस कवायत मैदान में बेलगाम जिला पुलिस विभाग की ओर से आयोजित तीन दिवशीय पुलिस वार्षिक क्रीड़ा उत्सव २०२१ का उद्घाटन विश्वेश्वरय्या विद्यापीठ के कुलपति डॉ करिसिद्धप्पा के हाथों सम्पन्न हुवा | इसके बाद विभिन्न पुलिस बलों से आकर्षक पथसंचलन किया गया |

इस आकर्षक परेड की सराहना करते हुवे करिसिद्धप्पा ने कहा कि, क्रीड़ा उत्सव आयोजित करने से शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को बनाये रख सकते है | पारितोषक जितने से ज्यादा क्रीड़ा प्रतियोगिता में हिस्सा लेना ज्यादा मायना रखता है | प्रतियोगिताये अपनी कार्य क्षमता को बढ़ाते है | अपनी जिम्मेदारी को वफादारी से निभानेवालों में यह भावना पैदा होती है कि, समाज को अपना कुछ देंन दिया जाये| ऐसे क्रीड़ा उत्सवों को आयोजित करने से एक दूसरे को जान सकते है |

https://fb.watch/ajv1y81MI7/

उसमे पुलिस अधिकारी पिछले डेढ़ सालों से वारियर्स के तौर पर संकट में अपनी सेवा निभा चुके है | स्वास्थ्य व् पुलिस विभाग ने कोरोना काल में बड़ी मुश्किलें झेली है | इस पर उनका आभार माना |

इस मौके पर बेलगाम पुलिस वरिष्ठाधिकारी लक्ष्मण निम्बरगी आदि अधिकारी और कर्मचारी मौजूद थे |

Tags: