बेलगाम में क्रांतिवीर संगोल्ली रायन्ना के पुतले की विटंबना करनेवाली निति का खण्डन कर पीरणवाडी से अनगोल तक कन्नड़ समर्थक संगठन द्वारा वृहद प्रदर्शन रैली शुरू हो चुकी है |

जी हाँ गए दिन देर रात को अनगोल के कनकदास नगर में क्रांतिवीर संगोल्ली रायन्ना के पुतले की विटंबना कि गयी थी| इसके खिलाफ आज विभिन्न कन्नड़ संगठनों द्वारा पीरणवाडी से अनगोल तक कन्नड़ समर्थक संगठन द्वारा वृहद प्रदर्शन रैली शुरू हो चुकी है | आरम्भ में स्वाधीनता सेनानी क्रांतिवीर संगोल्ली रायन्ना के पुतले को अभिवादन किया गया |
इस वक्त कन्नड़ समर्थक महादेव तलवार ने कहा कि, राजशिवछत्रपती के नाम का इस्तेमाल कर हिंदुत्व का हवाला देकर कर्नाटक के महानपुरुषों का अपमान किया जा रहा है| क्या शिवाजी महाराज के जैसे रायन्ना , चेन्नम्मा और मल्लाम्मा आदि शूरवीर हिन्दू नहीं थे ??
हिन्दू संगठन अगर असल में हिंदुत्व के समर्थन में है तो इस ओर गौर करें | अगर आपके पास ताकत है तो शिवसेना और एमएईएस को भगवा धरने नहीं देना चाहिए |क्षत्रिय मराठा समुदाय आरक्षण पाते वक्त दिए वादा को भूल चूका है | रायन्ना का अपमान हुवा है लेकिन , अब चुप क्यों है ??? अगर भगवा धरकर ऐसी घटनाओं को अंजाम दिया जाता है तो हमको भगवा नहीं चाहिए | सिर्फ कन्नड़ ध्वज काफी है |
https://www.facebook.com/innewsbelgaum/videos/1034277303815004
कन्नड़ समर्थक दीपक गुडगनट्टी ने कहा कि , संगोल्ली रायन्ना का आरोप करनेवालों को तुरंत गिरफ्तार करना चाहिए| लेकिन सरकार हाथ पर हाथ धरें बैठी है | हम भी चुडिया नहीं पहने है | इस घटना का हम करारा जवाब देंगे | कल प्रदेशाध्यक्ष टीए नारायणगौड़ा की अगुवाई में सुवर्णसौध को घेरकर प्रदर्शन करेंगे | अगर यह सरकार एमइएस और शिवसेना पर पाबन्दी नहीं लगा सकती तो हम इस काम को करेंगे यह चेतावनी दि|
इस वक्त और एक कार्यकर्ता ने पिरणवाडी से अनगोल तक रैली के चलते जाकर पुतले की विटंबना का खण्डन करेंगे | वहां पर जाकर नए पुतले को प्रतिष्ठापित कर अभिषेक करेंगे | रायन्ना के पुतले की विटंबना करनेवालों को तुरंत गिरफ्तार कर तड़ीपार करने की अपील कि|
इस वक्त बड़ी संख्या में कन्नड़ समर्थक हिस्सा लिए थे | डीसीपी डॉ विक्रम आम्टे की अगुवाई में पुलिस सुरक्षा को बढ़ाई जा रहीं थी |


Recent Comments