Belagavi

हमारे महानपुरुषों का अपमान करते है तो हमको नहीं चाहिए भगवा – कन्नड़ समर्थकों की रैली में चेतावनी

Share

बेलगाम में क्रांतिवीर संगोल्ली रायन्ना के पुतले की विटंबना करनेवाली निति का खण्डन कर पीरणवाडी से अनगोल तक कन्नड़ समर्थक संगठन द्वारा वृहद प्रदर्शन रैली शुरू हो चुकी है |

जी हाँ गए दिन देर रात को अनगोल के कनकदास नगर में क्रांतिवीर संगोल्ली रायन्ना के पुतले की विटंबना कि गयी थी| इसके खिलाफ आज विभिन्न कन्नड़ संगठनों द्वारा पीरणवाडी से अनगोल तक कन्नड़ समर्थक संगठन द्वारा वृहद प्रदर्शन रैली शुरू हो चुकी है | आरम्भ में स्वाधीनता सेनानी क्रांतिवीर संगोल्ली रायन्ना के पुतले को अभिवादन किया गया |

इस वक्त कन्नड़ समर्थक महादेव तलवार  ने कहा कि, राजशिवछत्रपती के नाम का इस्तेमाल कर हिंदुत्व का हवाला देकर कर्नाटक के महानपुरुषों का अपमान किया जा रहा है| क्या शिवाजी महाराज के जैसे रायन्ना , चेन्नम्मा और मल्लाम्मा आदि शूरवीर हिन्दू नहीं थे ??
हिन्दू संगठन अगर असल में हिंदुत्व के समर्थन में है तो इस ओर गौर करें | अगर आपके पास ताकत है तो शिवसेना और एमएईएस को भगवा धरने नहीं देना चाहिए |क्षत्रिय मराठा समुदाय आरक्षण पाते वक्त दिए वादा को भूल चूका है | रायन्ना का अपमान हुवा है लेकिन , अब चुप क्यों है ??? अगर भगवा धरकर ऐसी घटनाओं को अंजाम दिया जाता है तो हमको भगवा नहीं चाहिए | सिर्फ कन्नड़ ध्वज काफी है |

https://www.facebook.com/innewsbelgaum/videos/1034277303815004
कन्नड़ समर्थक दीपक गुडगनट्टी ने कहा कि , संगोल्ली रायन्ना का आरोप करनेवालों को तुरंत गिरफ्तार करना चाहिए| लेकिन सरकार हाथ पर हाथ धरें बैठी है | हम भी चुडिया नहीं पहने है | इस घटना का हम करारा जवाब देंगे | कल प्रदेशाध्यक्ष टीए नारायणगौड़ा की अगुवाई में सुवर्णसौध को घेरकर प्रदर्शन करेंगे | अगर यह सरकार एमइएस और शिवसेना पर पाबन्दी नहीं लगा सकती तो हम इस काम को करेंगे यह चेतावनी दि|

इस वक्त और एक कार्यकर्ता ने पिरणवाडी से अनगोल तक रैली के चलते जाकर पुतले की विटंबना का खण्डन करेंगे | वहां पर जाकर नए पुतले को प्रतिष्ठापित कर अभिषेक करेंगे | रायन्ना के पुतले की विटंबना करनेवालों को तुरंत गिरफ्तार कर तड़ीपार करने की अपील कि|
इस वक्त बड़ी संख्या में कन्नड़ समर्थक हिस्सा लिए थे | डीसीपी डॉ विक्रम आम्टे की अगुवाई में पुलिस सुरक्षा को बढ़ाई जा रहीं थी |

Tags: