बेलगाम तहसील के काकति में हालही में निधन हुवे सीडीएस बिपिन राउत समेत हैलीकैप्टर पतन में शहीद लोगों को डिवाइन हेल्पिंग हैंड्स ग्रुप और ग्राम पंचायत द्वारा श्रद्धांजलि दी गयी |

शनिवार के शाम बेलगाम तहसील के काकति में हालही में निधन हुवे सीडीएस बिपिन राउत समेत हैलीकैप्टर पतन में शहीद लोगों को डिवाइन हेल्पिंग हैंड्स ग्रुप और ग्राम पंचायत द्वारा श्रद्धांजलि दी गयी | आरम्भ में वीरांगना चेन्नम्मा के पुतले के सामने कैंडल मार्च किया गया |
इस वक्त मंच पर सुभेदार मेजर पुंडलिक गौंडाडकर, कमांडो संतोष मरगुदरी, कैप्टन मुकुंद हदगल, सुभेदार कैप्टन लक्ष्मण माहुत, सीएचएम वीरभद्र यरनाल, हवलदार रामचंद्र हुलजी, और हवलदार महेश पाटिल, पंचायत कि उपाध्यक्षा वर्षा मुचंडीकर, सिद्धंगौड़ा सुनगार, शिवनगौडा पाटिल, सुरेश नाईक, गजानन गव्हाणे, मलगौडा पाटिल, आदि गणमान्यों के हाथों सीडीएस बिपिन राउत समेत हैलीकैप्टर पतन में शहीद लोगों की प्रतिमा को गणमान्यों के हाथों पुष्पार्चन कर अभिवादन किया गया |
इसके बाद दीप प्रज्वलित करने के जरिये कार्यक्रम का उद्घाटन किया गया | इस वक्त सम्बोधित करते हुवे सभी गणमान्यों ने बिपिन राउत को श्रद्धांजलि कि|
इस वक्त ज्योति गवि, विनायक केसरकर, दादासाहेब सूर्यवंशी, श्रीकांत टुमरी आदि ने मेहनत ली| विजय लाहषे ने प्रास्ताविक जबकि अनीस सौदागर ने स्वागत किया |


Recent Comments