ग्रामीण प्रदेश के छात्र और बस परिचालक के बीच बस परिचालन को लेकर झड़प हो गया l सरकारी बस सही समय पर नहीं आ रही यह शिकायत कर छात्रों से बस रखो प्रदर्शन किया गया l

जी हां यह खबर है बिजापुर तहसील के भूरानपूर की l यहां पर छात्रों के प्रदर्शन को अभिभावकों ने भी साथ दी l बस क्यों रोकी जा रही है यह सवाल किए परिचालक पर सभी लोग टूट पड़े l भूरानपुर, मदभावि, ड्याबेरी और बसव नगर से हर दिन करीब 200 छात्र सरकारी बस पर निर्भर है l हाथ दिखाने के बावजूद भी बस नहीं रोकी जाति l जान को जोखिम में डालकर बस पकड़नी पड़ती है l इससे पहले की बात अलग थी तब दो बसे आवाजाही करति थी l
कई बार बस पकड़ने जाकर छात्र गिरकर घायल होने की मिसाल भी है l पिछले 2 सालों से यह समस्या जारी है l लेकिन संबंधित विभाग के अधिकारी इस समस्या को सुलझा नहीं किया ओर इच्छाशक्ति नहीं दर्शा रहे l लेकिन इससे छात्रों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है l अधिकारियों को इस ओर ध्यान देकर समस्या सुलझाने का दबाव बनाया जा रहा हैं l
आखिरकार हर तरफ बस की समस्या आन पड़ी है I अभिभावक और ग्रामीणों को गंतव्य तक जाने के लिए परेशानी हो रही हैl परिवहन निगम के अधिकारियों को इस ओर ध्यान देकर समस्या सुलझाना सख्त जरूरत है l


Recent Comments