Belagavi

कोरोना के वक्त अधिवेशन नहीं उचित ; १३ दिसम्बर को होगा महामेलावा – एमइएस

Share

बेलगाम में १३ दिसम्बर से कर्णाटक सरकार से आयोजित शीतकालीन अधिवेशन के विरोधार्थ महामेलावा आयोजित करने का फैसला मध्यवर्ती महाराष्ट्र एकीकरण समिति ने किया है |

बेलगाम में शनिवार के दिन मध्यवर्ती महाराष्ट्र एकीकरण समिति की बैठक बुलाई गई थी| बैठक में अधिवेशन के वक्त हर साल के पैमाने महामेलावा आयोजित करने का फैसला लिया गया | कोरोना के वक्त नए वेरिएंट को पाया गया है | लेकिन कर्णाटक शासन अपनी मनमर्जी कर खतरा मोड़ ले रहा है | अधिवेशन को आयोजित करने जा रहा है | कर्नाटक के सीमाभाग के मराठी भाषियों को फ़साने की कोशिश कि जा रहीं है | इसका हम विरोध करने का फैसला लिया गया |

मध्यवर्ती महाराष्ट्र एकीकरण समिति के अध्यक्ष दीपक दलवी ने कहा कि, असामयिक बारिश की वजह से किसान परेशान है | चावल उत्पादक किसान परेशान है| एकढ को ५० हज़ार रुपये मुआवना देना चाहिए | कर्णाटक सरकार से जो मुआवजा राशि मंजूर कि गई है | वह बहुत कम है | इसका कुछ भी फायदा नहीं है | किसानों की सच में मदद करनी है तो अधिकतम मुआवजा मंजूर करना चाहिए |

वहीँ उन्होंने आगे कहा कि , हलगा – मच्छे बायपास रोड को इस लिए निर्माण किया जा रहा है ताकि मराठी भाषी किसानों को परेशानी हो | इसका भी हम विरोध करते है | कुछ संगठनों से छत्रपति शिवाजी महाराज की बेइज्जती कि जा रहीं है | इसका हम खंडन करते है | अन्य विदेशी लोग छत्रपति शिवाजी महाराज का अभ्यास करते है लेकिन भाषा विवाद में शिवाजी महाराज का अपमान करना कितने हद तक ठीक है ??? यह सवाल किया |

इस वक्त पूर्व विधायक मनोहर किनेकर आदि महाराष्ट्र एकीकरण समिति के सदस्य मौजूद थे |

Tags: