बेलगाम के टेबल टेन्निस अकादेमी द्वारा निर्माण किये नूतन बालाजी टेबल टेन्निस हॉल का लोकार्पण शानदार तरीके से किया गया |
बेलगाम के तिलकवाड़ी बुधवारपेठ में बेलगाम टेबल टेन्निस अकादमी की ओर से निर्माण किये नूतन बालाजी टेबल टेन्निस हॉल का लोकार्पण मुख्य अतिथि के नातें उपस्थित मेट्रोकास्ट इण्डिया प्राइवेट लिमिटेड के प्रमोटर नागेश छाबरिया के हाथों आज सवेरे किया गया |

इस वक्त सम्बोधित करते हुवे संजय बिरंजे ने कहा कि, शहर में बेलगाम बालाजी टेबल टेन्निस अकादमी की ओर से निर्माण किये नूतन टेबल टेन्निस हॉल का लोकार्पण आज मेट्रोकास्ट इण्डिया प्राइवेट लिमिटेड के प्रमोटर नागेश छाबरिया के हाथों किया गया है | यह बेहद ख़ुशी की बात है | उद्धघाटन के अवसर पर उपस्थित गणमान्यों का उन्होंने ने आभार माना |
वहीँ अतिथि के नातें उपस्थित मेट्रोकास्ट इण्डिया प्राइवेट लिमिटेड के प्रमोटर नागेश छाबरिया ने कहा कि, वे भी एक टेबल टेन्निस खिलाड़ी है | आज टेबल टेन्निस हॉल को लोकार्पण का अवसर प्राप्त हुवा है यह बेहद ख़ुशी की बात है | इस हॉल में आयोजित होनेवाली टेबल टेन्निस के गतिविधियों के लिए रीढ़ की हड्डी के जैसे समर्थन दर्शाने का वादा उन्होंने किया |
इस मौके पर कोच राघवेन्द्र रायकर, संजय बिरंजे, समर्थ मन्दिर के ट्रस्टी गोविन्द फड़के, नारायण पै, प्रशान्त शानबाग़, गणपती पै, वरद पै, कृष्णनंद कामत, जेबी फाउंडेशन के राष्ट्रीय खिलाड़ी मायव्वा संगिननवर, बसप्पा शिंधोली आदि मौजूद थे |


Recent Comments