Vijayapura

कल से था लापता आज मिला कीचड़ में पता

Share

कल से घर से लापता बालक आज कीचड़ में पाए जाने की खबर बिजापुर जिले के मुद्देबिहाल तहसील के बनोशी में सामने आयी है |

दर असल बिजापुर जिले के मुद्देबिहाल तहसील के बनोशी का बालक संतोष मादर कल से लापता था| परिजनों से खोज मोहिम जारी थी | घरवालों में खौफ का माहौल था | बतादें की संतोष का मानसिक संतुलन बिगड़ा हुवा है | ऐसे में उसका अचानक ऐसे गुमशुदा हो जाने से घरवालों को तरह – तरह के ख्याल सताने लगे थे| इतने में आज सवेरे तड़के पता चला कि, संतोष घर के समीप ही रहें एक तालाब के कीचड़ में फंसा पड़ा है | पूरी रात उसने यहीं पर बितायी है | स्थानिकों ने संतोष को कीचड़ से ऊपर उठाया है |


अनुमान लगाया गया है कि, संतोष शौच के लिए गया रहेगा | इसके बाद कीचड़ में फंसा पड़ा होगा |

Tags: