हिन्दी के क्षेत्र में रोजगार के अवसर इस विषय को लेकर बेलगाम के रानी पार्वतीदेवी कला तथा वाणिज्य महाविद्यालय में एक दिवशीय राष्ट्रिय संगोष्ठी का आयोजन किया गया था |

शनिवार के दिन बेलगाम के एसकेइ सोसाइटी के रानी पार्वतीदेवी कला तथा वाणिज्य महाविद्यालय के सेवन्तिलाल शाह सभागार में हिन्दी के क्षेत्र में रोजगार के अवसर इस विषय को लेकर एक दिवशीय राष्ट्रिय संगोष्ठी का आयोजन किया गया था | मुख्य अथिति के नातें उपस्थित निवृत राजभाषा अधिकारी किशोर काकड़े ने इसका उद्घाटन किया |
इस बारें में इन् न्यूज़ को जानकारी देते हुवे मुख्य अथिति किशोर काकड़े ने बताया कि, हिन्दी क्षेत्र में केन्द्र सरकार के कार्यालयों में तथा शिक्षा के क्षेत्र में रोजगार का अवसर है | यह हम सब जानते है परन्तु इसके अतिरिक्त कई ऐसे क्षेत्र है | जिनमें रोजगार के अनेकों अवसर उपलब्द है | इसकी विस्तृत जानकारी देने के लिए इस संगोष्ठी का आयोजन किया गया है| इस जमाने में देश पर देश और अन्य ग्रह पर भी इंसान अपना कदम रख रहा है | हर क्षेत्र में जाने से पहले भाषा तो सीखनी ही पड़ती है | चाहे वह हिन्दी रहें या अन्य | हर भाषा के क्षेत्र में रोजगार के अवसर रहते है यह अवगत कराया |
वहीँ आरपीड़ी महाविद्यालय के हिन्दी विभागाध्यक्ष डॉ राजेन्द्र पोवार ने इन् न्यूज़ को बताया कि, हिन्दी के क्षेत्र में रोजगार के अवसर इस विषय को लेकर एक दिवशीय राष्ट्रिय संगोष्ठी का आयोजन किया गया है | इसमें कर्नाटक समेत महाराष्ट्र और गोवा से भी अनेक छात्रों ने हिस्सा लिया है | उनको मार्गदर्शकों से हिन्दी के क्षेत्र में रोजगार के बारें में मार्गदर्शन किया जा रहा है |
इस मौके पर मडगांव – कोंकण रेल में अनुवाद अधिकारी सतीश धुरी वक्ता के नातें उपस्थित थे| वहीँ प्राचार्या शोभा नाईक, प्राध्यपक विजयकुमार पाटिल, डॉ अजित कोली, आदि गणमान्य उपस्थित थे |इस वक्त उपस्थित छात्रों को प्रमाणपत्र प्रदान किया गया |


Recent Comments