Belagavi

कोल्हापुर सर्कल में डिवाइडर से टकराई बाइक – माँ की मौत -बेटी घायल

Share

आज सवेरे तड़के बेलगाम के कोल्हापुर सर्कल में डिवाइडर से दुपहिया टकराने से हुवे सड़क हादसे में माँ की मौत होकर पुत्री घायल होने की घटना घटी है |
मृतका की शिनाख्त बेलगाम के तिलकवाड़ी के वासी 45 साल की पूजा महेश गावड़े के तौर पर हुवी है | वहीँ इनकी पुत्री 18 साल की तन्वी महेश गावड़े घायल हो चुकी है | इन पर केएलइ अस्पताल में उपचार जारी है | होण्डा एक्टिवा के जरिये यह दोनों कोल्हापुर सर्कल के निकट से गुजर रहें थे | इस वक्त बेकाबू होकर दुपहिए डिवाइडर को टकरा गयी | और हादसे में माँ की मौके पर ही मौत हो गयी जबकि पुत्री घायल हो गयी |उत्तर यातायात पुलिस थाने में मामला दर्ज हुवा है | पंचनामा कर पुलिस ने लाश को मोर्चरी और घायल को अस्पताल रवाना किया है | घटना से परिजनों में शोक का माहौल है|

Tags: