Belagavi

नवरात्री का पहला दिन-माँ शैलपुत्री की आराधना

Share

आज प्रतिपदा यानी कि नवरात्रि का पहला दिन है. प्रतिपदा पर श्रद्धालु मां नव दुर्गा के प्रथम स्वरुप मां शैलपुत्री की पूजा अर्चना करते हैं. मां शैलपुत्री की पूजा करने से व्यक्ति को चंद्र दोष से मुक्ति मिल जाती है. देवी मैया की आज शैलपुत्री के रूप में आराधना कर घटस्थापना होती है|नौ दिन तक चलने वाले इस पावन पर्व में मां दुर्गा के नौ अलग-अलग रूपों की विधि विधान से पूजा-अर्चना की जाती है.नौ देवियों को 9 दिनों तक भोग लगाया जाता है. कहते हैं कि इस समय भक्त मां दुर्गा के लिए भोग बनाते हैं जिनसे वह प्रसन्न होती हैं और भक्तों की हर मनोकामना पूरी करती हैं. इस समय देवी मां के दर्शन करने से जीवन में सफलता मिलती है. सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है. इस मौके पर कई लोग घर में कलश स्थापित करते हैं और व्रत रखते हैं.
नवरात्रि का हर दिन मां के नौ रूपों में से एक को समर्पित होता है.

Tags: