ज्येष्ठ किसान नेता व पत्रकार कल्याणराव मुचलम्बी का उम्र के 72 साले में निधन हो गया |

सावलगि शिवलिंगेश्वर मठ के लिए पदयात्रा करने की मन्नत कल्याणराव मुचलम्बी ने मांगी थी | मार्ग मध्य ही उनको कमजोरी ने घेर लि | दुपहर १ बजे के दरम्यान उनको गोकाक अस्पताल में भर्ती करने ले जाया जा रहा था | लेकिन मार्ग मध्य ही उन्होंने अपना दम तोड़ा|
किसान आन्दोलनकर्ता स्वर्गीय नंजुंडस्वामी के साथ पिछले ३५ सालों से सीमा जिला बेलगाम में हसिरु क्रान्ति पत्रिका को शुरू कि थी| किसानों की ख़ुदकुशी और समस्याओं पर काबू पाने के लिए इन्होने बड़ा आंदोलन किया था | जेल भरो आंदोलन में २ बार कारावास भुगत चुके थे | कर्नाटक माध्यम अकादमी आदि पुरस्कार भी इनको मिले थे | अखिल भारतीय वीरशैव महासभा केन्द्र समिति के सचिव के तौर पर भी उन्होंने सेवा सेवा निभायी है |
पत्नी , २ पुत्र, पुत्री और बड़ा परिवार श्रद्धावनत है | आज रात ८ बजे को बेलगाम के इनके आवास में अंतिम दर्शन का आयोजन किया गया है| कल सवेरे ९ बजे को बेलगाम के सदाशिव नगर में स्थित शमशान में अंतिमविधि होनेवाली है |


Recent Comments