Belagavi

आपातकाल में हेल्पिंग हैंड्स ने जनसेवा के लिए किया यह एहमपूर्ण….

Share

वह संगठन जरुरतमन्दों की सेवा करना ही अपना फ़र्ज माना है l अपातकाल में जब लोग बाहर निकलने के लिए डर रहें थे तब निढर होकर उसने जन सेवा कि l चाहें वह कोरोनाकाल हो या बारिश की तबाही l किसी को खाना तो कईं ओर किट प्रबंधन कर, जनसेवा कि है l इस बारें में पेश है यह ख़बर… l

सेवाभावी मन रहें लोगों ने मिलकर गठित किए डिवाइन हेल्पिंग हैंड्स संगठन से पिछले कईं दिनों से लगातार जनसेवा कि जा रही है l पिछले लॉकडाउन में कईं ओर राशन किट्स प्रबंधन किया गया तो, कईं ओर सैनिटाईजेशन किया गया था l अबकी बार भी राशन किट वितरित और सैनिटाईजेशन करने के साथ, जरुरतमंद मरीजों को आपातकाल में ऑक्सीजन भी मुहैया किया गया l वहीँ ऐसे में बारिश शुरू हो गई और वडगांव रामदेव गल्ली में अकेले रहने वाली 85 वर्ष की बुजुर्ग महिला एक रूम में रहती है जोकि बारिश के दिनों में छत से पानी टपक रहा था सेहत भी ठीक नहीं था और ऊपर से पानी टपकने से बिस्तर गिला होने से नींद भी नहीं लग रही थी l जब हेल्पिंग हैंड्स ग्रुप के सदस्य वहाँ पहुंचे तब उस बुजुर्ग महिला ने अपनी बेबसी परेशानी जताई lऐसी हालत देखकर हेल्पिंग हैंड्स ग्रुप के मेंबर दीपक सुगने ने इस बुजुर्ग महिला को मदद करने की सूचना दी हमारे हेल्पिंग हैंड ग्रुप के टीम ने वहां जाकर वह माताजी कौन से हालत में है उनको किस चीज की जरूरत है जानकारी लेकर उनको जो चाहिए उसकी सेवा की गई उस सेवा से खुश होकर उस बुजुर्ग महिला ने हमारे पूरे ग्रुप को बहुत सारे आशीर्वाद दिए l

वहीँ ग्रुप के प्रमुख गजानन गव्हाने और पदाधिकारी जनता के मांग के मुताबिक कोविड केयर सेन्टर, शमशान, पुलिस थाना आदि ओर सैनिटाईजेशन भी किया l लॉकडाउन के वक़्त हर दिन एक ना एक संगठन से सिविल अस्पताल में मरीज और परिजनों एवं कर्मियों के लिए खाने का प्रबंधन किया जाता था l लेकिन, अनलॉक के बाद भी हो रही समस्या को मद्दे नज़र डिवाइन हेल्पिंग हैंड्स ग्रुप ने भी फ़ूड पैकेट्स वितरित किए l इस उपक्रम की प्रशंसा हेल्प फॉर नीडी के सुरेन्द्र अनगोलकर ने कि lडिवाइन हेल्पिंग हैंड्स ग्रुप, एक निस्वार्थ संगठन l मानव की मानव ही करें मदद इस घोष वाक्य के तहत जनसेवा करने के लिए, , प्रिया कुडगी, श्रीधर लोहार, सुधीर पवार, विलास शंभूचे, भावेश ससुलकर, संदीप पाटिल, प्रमोद कांबळे, आशिष गव्हाणे ने मेहनत लि है l

Tags: